Homeबदायूंहर किसी को मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य: डा. संघमित्रा

हर किसी को मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य: डा. संघमित्रा

हर किसी को मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य: डा. संघमित्रा

अंकित सक्सेना
बदायूं। सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसौली में आयुष्मान भवः के अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसौली में सांसद ने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के निमित्त सांसद ने अनुसूचित बस्ती सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत नगर बिसौली के गिहार बस्ती एवं विधानसभा बिल्सी के निरंजनपुर में अनुसूचित वर्ग के साथियों से घर–घर जाकर सम्पर्क किया व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 9 बर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं से अवगत कराया। विधानसभा बिल्सी के ग्राम निरंजनपुर में अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के हर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता की गई और आम जनमानस के लिए आशीर्वाद रूपी आयुष्मान कार्ड दिया है जिसे 5 लाख तक का मुक्त इलाज कर सकता है। इस अवसर पर बिसौली सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष अनिल रस्तोगी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महीपाल सागर, जिला पचायत सदस्य उदयवीर दिवाकर, सविता शर्मा, अभय यादव, गणेश वार्ष्णेय, कृष्ण गुप्ता, पुष्पेन्द्र शाक्य, कुलदीप दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read