डेंगू, मलेरिया व बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या
पैथोलॉजी पर भी लगी मरीजों की लम्बी कतार
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिले भर में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जहां आम दिनों में बुखार के 100 से 150 मरीज सरकारी अस्पताल में पहुंचते थे। वहां पर अब मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 से 1500 तक पहुंच गई है। हॉस्पिटल के वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। जिले के शिकोहाबाद राजनरायन माहेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ है। अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी है तो वहीं वार्ड फुल हो चुके हैं। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की जांच करने के लिए पैथोलॉजी पर भी मरीजों की भीड़ है। ऐसे में धक्का—मुक्की और अव्यवस्था होने के कारण पैथोलॉजी पर पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। अस्पताल की ओपीडी में जहां दिन भर में 150 से 200 मरीज आते थे, वहां अब बढ़कर प्रतिदिन 1200 से 2000 तक पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ाने के कारण अस्पताल में अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीज का अच्छे से इलाज हो, इसलिए सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। जहां कहीं भी लापरवाही बरती जाएगी, वहां संबंधित पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










