Homeजालौनमण्डलायुक्त के सम्भावित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त के सम्भावित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त के सम्भावित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

रंजीत सिंह
जालौन। सोमवार को मंडलायुक्त के संभावित कार्यक्रम को लेकर तहसील को तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कोई कमी न मिले, इसके लिए एडीएम ने तहसील का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
तहसील परिसर में संचालित तहसीलदार व एसडीएम कार्यालय का मंडलायुक्त सोमवार को निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान कोई कमी न मिलने पाये, इसके लिए तैयारियां की जा रही है। सफाई के साथ रिकार्ड को भी अपडेट किया जा रहा है।तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को एडीएम संजय कुमार ने निरीक्षण किया और तहसीलदार एसके मिश्रा, एसडीएम सुरेश कुमार के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि साफ—सफाई से लेकर रिकार्ड को अपडेट करा लें। कंप्यूटर से लेकर फाइलों व न्यायालय से जुड़े रिकार्ड अपडेट करा दें जिससे निरीक्षण कराने में दिक्कत न हो।उन्होंने खतौनी रूम का निरीक्षण करने के साथ परवाना, आनलाइन परवाना की भी जानकारी जयकुमार व प्रहलाद से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आफलाइन व आनलाइन परवाना की प्रक्रिया पूछी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read