कोई भी पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से न रहे अछूता: डीएम
एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों के साथ संचालित योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आनलाइन शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था, निराश्रित और दिव्यंाग पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य योजनाओं के संचालन के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत लम्बित कार्योे को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत सभी विकास खण्डों से आवेदन प्राप्त कर सत्यापन कराकर मेगा इवेंट का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष-2022-23 में जनपद श्रावस्ती लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक प्रगति करने वाले टॉप-10 जनपदों में 7वें स्थान पर रहा। जिलाधिकारी ने इस वर्ष भी अपेक्षित प्रगति करने हेतु निर्देशित किया।
समस्त पेंशन योजनाओं में लम्बित आवेदनों को जल्द से जल्द सत्यापन का कार्य पूर्ण कराकर लाभार्थियों को लाभन्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। वृद्धजन भरण पोषण अधिनियम अन्तर्गत समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि वृद्धजनों के लिए एल्डर लाइन-14567 संचालित है, वृद्धजनों द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचना दी जा सकती है। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए खान-पान एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायें, ताकि वृद्धजनों को कोई समस्या न होने पाये।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि आई0टी0आई0 भिनगा एवं इकौना सेंटर में कक्षाओं का निरन्तर संचालन किया जा रहा है।
दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक अंग उपकरण, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरण योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने का निर्देश दिया। प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, उपजिलाधिकारी आशुतोष, उपजिलाधिकारी रोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी/पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौरव खड़ायत, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












