अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये दी गयी दबिश
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम कपसेठी व भैरोपागा में मंदाकिनी नदी के किनारे दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कुल 30 लीटर महुआ से बनी कच्ची शराब बरामद की गयी व लगभग 800 किग्रा लहन नष्ट किया गया।
मौके पर कच्ची शराब बनाने वाली 6 भट्ठियों व शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया। अभियान के दौरान जंगल से हरे गांजे के पेड़ों को काट कर नष्ट करते हुये नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित की गयी।
दबिश देने के दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक प्रफुल्ल सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही धमेन्द्र राजपूत, मुनेश यादव, मनोज पाण्डेय, आबकारी सिपाही सनमान सिंह, शिवसागर, लालाराम वर्मा, दुष्यंत यादव, लालचन्द्र महिला सिपाही रंजना सिंह, महिला होमगार्ड गायत्री तोमर उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












