Homeश्रावस्तीडीएम ने संयुक्त जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

डीएम ने संयुक्त जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

डीएम ने संयुक्त जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का हाल जाना तथा इलाज के लिए आये मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मरीजों को समय से मुहैया होती रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

अस्पताल में संचालित सभी वार्डों एवं यूनिटों में स्वयं निगरानी रखें, ताकि अस्पताल में आये मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाये। उन्होने कहा कि ब्लड बैंक में ब्लड की कमी न होने पाये, इसके लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किये जाने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवा काउंटर, सिटी स्कैन, ब्लड बैंक, एस0एन0सी0यू0 वार्ड, लेबर रूम, जच्चा-बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, महिला/पुरूष वार्ड, पी0एन0सी0 वार्ड, किचन, जनरल वार्ड, डायलिसिस रूम, ए0ई0एस0/जे0ई0 वार्ड एवं पोषण पुर्नवास केन्द्र सहित अन्य वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया।

उन्होंने एस0एन0सी0यू0 वार्ड में भर्ती बच्चों को बेहतर देखभाल करके उन्हें स्वस्थ बनाये जाने का सम्बन्धित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को निर्देश दिया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में पहुंचकर जिलाधिकारी ने भर्ती मनीष 5 माह एवं शिवा 4 वर्ष को दी जा रही दवाओं एवं खान-पान के बारे में भी जानकारी ली तथा बेहतर ढंग से देखभल कर बच्चों को स्वस्थ्य बनाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती दोनों बच्चों के माता से भी बात कर उनका भी कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने सभी सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 के अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि उनके अस्पताल से इलाज हेतु एस0एन0सी0यू0 भेजे जाने वाले बच्चों को बिना देरी किये हुए रेफर का भेजा जाए, ताकि बच्चों को समय से इलाज मुहैया हो सके और वे स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने उपस्थित अधीक्षक को निर्देशित किया की अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवा-इलाज, टीकाकरण आदि में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि मानक के अनुरूप साफ-सफाई कराकर सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखा जाय।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि रोस्टर बनाकर सभी डिप्टी सी0एम0ओ0 सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण करते रहे और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखें। साथ ही सी0एम0ओ0 स्वयं इसकी मानिटरिंग करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अस्पताल में आये मरीजों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंकहा कि अस्पतालों में तैनात चिकित्सक/पैरा मेडिकल कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे अपने तैनाती स्थल पर रहकर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर उन्हें स्वस्थ्य बनाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0 पी0 तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रामगोपाल सहित अन्य चिकित्सकगण, मेडिकल/पैरामेडिकल कर्मी तथा सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read