Homeबाराबंकी'नो हेलमेट—नो फ्यूल' चलाया गया अभियान

‘नो हेलमेट—नो फ्यूल’ चलाया गया अभियान

‘नो हेलमेट—नो फ्यूल’ चलाया गया अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रोड सेफ्टी नियमों के पालन एवं जागरुकता को लेकर परिवहन व यातायात विभाग द्वारा चलाए गए नो हेलमेट—नो फ्यूल अभियान के दौरान बिना हेलमेट सीटबेल्ट वालों के विरुद्ध संघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के आने वालों को बैरंग लौटना भी पड़ा। हेलमेट न पहनने वालों के चालान भी काटे गये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत पेट्रोल भरवाने आये वाहन चालकों को हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिये प्रेरित किया। बिना हेलमेट के आने वाले दर्जनो बाइक-स्कूटी वाहनो के चालान भी काटे गये। इसी दौरान एआरटीओ प्रशासन ने हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने आये चालकों को गुलाब भेंट करके उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी रामयतन यादव, स्वास्तिक पेट्रोल पम्प प्रबन्धक दीपक जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read