Homeबहराइचचेंकिग अभियान में पुलिस ने उठायीं 54 गाड़ियां, जांच के बाद हिदायत...

चेंकिग अभियान में पुलिस ने उठायीं 54 गाड़ियां, जांच के बाद हिदायत देकर छोड़ी गयीं

चेंकिग अभियान में पुलिस ने उठायीं 54 गाड़ियां, जांच के बाद हिदायत देकर छोड़ी गयीं

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जरवल रोड पुलिस ने चेकिंग अभियान में 54 गाडियां पकडकर थाने ले आईं। कुछ गाडियों में वाहन स्वामी चाभी लगाकर छोड दिये। कुछ गाडियां बिना लाक किए खडी मिली थी। पुलिस ने वाहन स्वामियों को गाडियों को लाक रखने तथा चाभी लगाकर न छोडने की हिदायत के साथ सुपुर्द कर दी।
सोमवार को थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने पुलिस टीम के साथ जरवल रोड बाजार में वाहन चोरी रोंकने के लिए अभियान चलाया। बाजार और बैंकों के आसपास चाभी लगी गाडियां,बिना लाक किए खडी गाडियों को उठवा कर थाने लाया गया। सभी वाहनों का पेपर, लाक चेक किया गया। गाडियों में चाभी लगाकर छोडने वाले वाहन स्वामियों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर वाहन दे दिया गया। जिन वाहनों के लाक गडबड थे,दूसरी चाभियों लाक से खुल जा रहे थे। ऐसे वाहन स्वामियों को नया लाक लगवाने का निर्देश दिया गया,जिससे वाहनों की चोरी न हो सके।
थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया गया है। 54 गाडियों को जांच के लिए थाने लाया गया था। पेपर चेक करने के बाद जांच के बाद वाहन स्वामियों को हिदायत देकर वाहन दे दिए गए है।चेकिंग अभियान निरन्तर चलता रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read