HomeAyodhyaनवागत सीएचसी अधीक्षक ने सम्भाला कार्यभार

नवागत सीएचसी अधीक्षक ने सम्भाला कार्यभार

नवागत सीएचसी अधीक्षक ने सम्भाला कार्यभार

तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
मिल्कीपुर, अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी हैरिंगटनगंज में एक अचल हॉस्पिटल नर्सिंग होम जो अवैध तरीके से संचालित हो रहा था जिस पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक हैरिंगटनगंज का तबादला करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में तैनात डा. आनन्द सिन्हा को हैरिंगटनगंज अधीक्षक का पदभार सौंपा है। वहीं हैरिंगटनगंज के अधीक्षक संतोष सिंह को तबादला करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सबद्ध किया है। नवागत अधीक्षक डॉ आनंद सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही समस्त स्टाफ की मीटिंग बुलाई जिसमें कुछ लोग अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशारूप काम करें और अगर काम में किसी भी कर्मचारी द्वारा अनियमियता बरती जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं बुधवार को सारे स्टाफ को उपस्थित होने के आदेश भी दिए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read