भाकियू ने कृषि विपणन नीति की प्रतियां जलाकर रद्द करने की उठायी आवाज
963140
भाकियू ने कृषि विपणन नीति की प्रतियां जलाकर रद्द करने की उठायी आवाज
तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके नई कृषि विपणन नीति की प्रतिया जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन भेज कर कृषि विपणन नीति को समाप्त करने, गन्ना मूल्य 500 प्रति कुंतल घोषित करने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, कृषि ऋण माफ करने और कृषि योग्य भूमियों का अधिग्रहण न करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश की सरकार किसान आंदोलन के दबाव में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के मकसद में फेल हुई थी, उसी मकसद को पूरा करने के लिए तीनों कृषि कानून के विकल्प के रूप में नई कृषि विपणन नीति को ला रही है जो शत—प्रतिशत किसान विरोधी है। यदि सरकार वास्तव में किसानों का भला करना चाहती है तो नई कृषि विपणन नीति को समाप्त करें और सभी फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करें।
जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा ने कहा कि दो महीने से चीनी मीले चल रही हैं परंतु भारत सरकार गन्ने का दाम घोषित नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि महंगाई को देखते हुए कम से कम 500 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करें। युवा भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि जनपद अयोध्या में तमाम कीमती जमीनों का अधिग्रहण कौड़ियों के भाव किया जा रहा जो की उचित नहीं है। प्रदर्शन में राम अवध किसान, गब्बर गोस्वामी, तुलसी राम गोस्वामी, सती प्रसाद वर्मा, मोहम्मद अली, जगदीश यादव, रविंद्र मौर्य, आयुष वर्मा, प्रिंस वर्मा, लक्ष्मी देवी, प्रतिभा देवी, घनश्याम यादव, शीला देवी, फुलेश्वरा देवी आदि लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।