HomeAyodhyaसभासद के कम्बल वितरण में अकबरपुर जीआरपी प्रभारी ने की हिस्सा लेने...

सभासद के कम्बल वितरण में अकबरपुर जीआरपी प्रभारी ने की हिस्सा लेने की अपील

सभासद के कम्बल वितरण में अकबरपुर जीआरपी प्रभारी ने की हिस्सा लेने की अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
हरिओम सिंह
गोसाईगंज (अयोध्या)। ठंड एवं कोहरे के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना ईश्वर की पूजा से कम नहीं है। गरीबों व असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समाज के सभी सम्पन्न लोगों को आगे आने के लिए विचार करना चाहिए। उक्त बातें सोमवार को गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं श्री सीता राम जी विराजमान मंदिर सेवा ट्रस्ट कस्बा दिलासीगंज की सदस्य आरती जायसवाल द्वारा अपने आवास पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी प्रभारी अजय गौतम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान गोसाईगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन के अनुज उमेश कसौधन ने कहा कि सभासद आरती जायसवाल ने ठंड में ठिठुर रहे गरीब और असहाय लोगों को जिस तरह कंबल ओढ़ाने का जो आयोजन किया है, वह काबिले तारीफ है। गोसाईगंज नगर पंचायत के पूर्व सभासद तथा सभासद एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अशोक चौरसिया ने कहा कि समाज के अंतिम गरीब, असहाय और बुजुर्ग व्यक्ति को सहायता पहुंचाना हम लोगों का कर्तव्य ही नहीं, बल्कि दायित्व भी बनता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस आयोजन को देखकर दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे।
मोदनवाल समाज के नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र मोदनवाल ने कहा कि सभासद श्रीमती जायसवाल की ही तरह हर किसी को समाजसेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सभासद के इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना किया। सभासद ने बताया कि इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर रमाशंकर सोनी, मुजफ्फर आफाक, मो0 असहाब, मो० याकूब, हनुमान प्रसाद कसौधन, बबलू पारले, लल्लू कसौधन, पुष्कर मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read