राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न
एम. अहमद
श्रावस्ती। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक जिला प्रभारी पीएन पाठक के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष हसमत हुसैन खान के नेतृत्व में तहसील इकौना सभागार में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजा भैया राष्ट्रीय महासचिव तथा विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार पाठक जिलाध्यक्ष बलरामपुर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया जिसमें आधुनिक पत्रकारिता और पत्रकारों की समस्या पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान निष्पक्ष पत्रकारिता में आ रही कठिनाइयों व पत्रकारों के सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की गयी। वक्ताओं ने पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग उठाई। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजा भैया ने कहा कि पत्रकार को लक्ष्मण रेखा में रहकर समाज में सामंजस्यपूर्ण व्यवस्था बनाकर उसे पुष्पित व पल्लवित करने का कार्य करना चाहिए। जिला प्रभारी पीएन पाठक ने कहा कि आए दिन पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं जबकि पत्रकार अवैतनिक रूप से दिन रात मेहनत करके लोगों तक खबरें पहुंचाते हैं। जिला संरक्षक विनोद कुमार सोनी ने कहा कि पत्रकारों को शासन प्रशासन के द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती हैं जो बहुत ही गंभीर विषय है जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष हसमत हुसैन खान ने कहा कि समाज में पत्रकारिता का स्थान महत्वपूर्ण है। पत्रकारिता ही ऐसी विधा और माध्यम है जो सरकार व समाज हित के कार्यों की सूचनाओं का आदान प्रदान करता है। पत्रकार निर्भय होकर रिपोर्टिंग करें साथ ही डायरी मेंटेन करें। ताकि जरूरत पड़ने पर वह साक्ष्य के रूप में सहयोग कर सकें। इस दौरान जिला संरक्षक विनोद सोनी, जिला प्रभारी पीएन पाठक, जिलाध्यक्ष हसमत हुसैन खान, युवा विंग जिलाध्यक्ष हामिद मंसूरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेखा राही, जिला उपाध्यक्ष मुइनुद्दीन अंसारी, पवन कुमार शुक्ला, इसरार अहमद, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार यादव, जिला प्रवक्ता नंदकुमार गुप्ता, जिला महासचिव सलमान खुर्शीद, जिला विधिक सलाहकार संतोष कुमार तिवारी, जिला सचिव दद्दन सिंह, अभिषेक सोनी, भीम सिंह, अहमद राजा खान, आजाद मंसूरी, मोहम्मद शाह आजम, रईस अहमद तहसील अध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, मोहम्मद नसीम अहमद, मुजम्मिल अहमद, पवन कुमार, विजय शंकर शुक्ला, नीतीश कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















