साहू चौपाल का हुआ विस्तार
दिनेश को सलोन का बनाया गया अध्यक्ष
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति (साहू चौपाल) रायबरेली की साप्ताहिक बैठक जगदीश साहू (रिटायर्ड शिक्षक) की अध्यक्षता में सलोन कस्बे में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान दिनेश साहू को नगर पंचायत सलोन का अध्यक्ष एवं राम लौटन साहू और विजय साहू को सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के लोगों को मुख्यमंत्री गरीब कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बेटियों की शादी करने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाध्यक्ष केके साहू ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों की कन्याओं की शादी में साहू चौपाल अब हरसम्भव मदद करेगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्रों की आर्थिक रूप से मदद की जायेगी। जिला महासचिव डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि सलोन तहसील में संगठन के विस्तार का कार्य अब लगभग पूरा हो रहा है, विस्तार की अगली कड़ी में महाराजगंज तहसील में समाज के लोगों से मिलकर साहू चौपाल का वृहद विस्तार किया जाएगा। नगर अध्यक्ष इंद्रेश साहू ने कहा कि समाज के सब से निचले स्तर पर जब तक लोगो को योजनाओं का लाभ नहीं मिल जाता हम सब अपना प्रयास जारी रखेंगे। सलोन प्रभारी मनोज साहू ने कहा कि सलोन के समस्त साहू सदस्य को समाज से जोड़कर अपनी तहसील को हमेशा एक नंबर पर रखूंगा। मीटिंग के अंत में सलोन के रज्जन साहू जिनका दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था, उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण करके ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इंद्रेश साहू, राही अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, मुख्य संरक्षक रामशरण साहू, छतोह अध्यक्ष विशुन साहू, महामंत्री महेश साहू, राइस मिल मालिक सतीश साहू, शिवलाल साहू, ओम प्रकाश साहू, जगदीश साहू, हरिओम साहू, रोहित साहू, योगेंद्र साहू, सुभाष साहू, शिवभान साहू, गोविंद साहू, विजय साहू, राम लोटन साहू, रोहित गुप्ता, दीपक साहू, अरविंद साहू, संजय साहू, राम बहादुर साहू, दुखी लाल साहू, हरी बाबू, पुत्तीलाल, शिव प्रसाद, अखिलेश साहू, बबलू, सोनू साहू, प्रदुम साहू, रौनक साहू, सुंदर साहू, ओम प्रकाश साहू, जीतलाल साहू, अशोक साहू, श्यामलाल साहू, दिनेश साहू, विमल साहू, चन्द्रशेखर साहू, राम लखन साहू, रौनक साहू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















