धूमधाम से निकाली गयी श्रीराम बारात शोभायात्रा
दीपक कुमार
कैराना, शामली। श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा। गत शुक्रवार की रात्रि को धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके उपरांत गत शनिवार को श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा नगर में धूमधाम केे साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। विधिवत पूजन के उपरांत का शुभारंभ किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, शेरावाली मां, राधा-कृष्ण की झांकियां ने दर्शकों का मनमोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा गौशाला भवन से शुरू होकर चौक बाजार, जोड़वा कुआं, पुराना बाजार, मुख्यमार्ग से होते हुए गौशाला भवन में पहुंचकर सम्पन्न हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















