Homeरोहताससांसद ने हरी झण्डी दिखाकर टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया...

सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया शुभारम्भ

सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया शुभारम्भ

पहली बार गढ़वा रोड-सोननगर-गया-पटना रूट पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
डेहरी (रोहतास)। सांसद राजा राम सिंह ने विधायक विजय सिंह की उपस्थिति में 21893 टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन के सोननगर स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया तथा हरी झंडी दिखाते हुए आगे रवाना किया। इस अवसर पर सोननगर स्टेशन पर रेल अधिकारी व बड़ी संख्या में आम यात्री उपस्थित रहे। विदित हो की गढ़वा रोड-सोननगर-गया मार्ग से 21893/21894 टाटा-पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताहिक ट्रेन के परिचालन की आज से शुरुआत की गई है। टाटा से खुलने वाली 21893 वंदे भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को 13:10 बजे सोननगर स्टेशन, 14:30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। पटना से खुलने वाली 21894 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 14:40 बजे गया तथा 15:55 बजे बजे सोननगर पहुंचेगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की शुरुआत होने से यात्रियों को पटना और टाटा की ओर त्वरित आवागमन में काफी सुविधा होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read