Homeरोहतासबूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिये जदयू जिला कमेटी ने...

बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिये जदयू जिला कमेटी ने की बैठक

बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिये जदयू जिला कमेटी ने की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास)। जनता दल यूनाइटेड के प्रभाकर रोड सासाराम स्थित कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता रोहतास जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडल प्रभारी राज किशोर प्रसाद, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मनोज उपाध्याय, संजय चंद्रवंशी, दिवाकर कुमार, अंजनी सिंह तथा परशुराम ततवा सम्मिलित हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विचार विमर्श करना था। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडल प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि बैठक का उद्देश्य पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना है। इस क्रम में प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने प्रखंड के पंचायत में जाएंगे और पंचायत कमेटी का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे। नए सक्षम और ऊर्जावान व्यक्ति जो पार्टी तथा प्रदेश के हित में काम करना चाहते हैं। उनको नई जिम्मेदारी दी जाएगी और पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जिला क्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव हम कार्यकर्ताओं के लिए एक अग्नि परीक्षा के समान है। हम लोग इस परीक्षा के लिए अभी से कमर कस चुके हैं। पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की तैयारी शुरू की जा रही हैं और आगामी चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हमारा लक्ष्य जिले में सातों विधानसभा क्षेत्र जीतने का है जिसे हम अपनी तैयारी के आधार पर सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में वशिष्ठ सिंह, नागेन्द्र चंद्रवंशी, श्याम बिहारी राम, बिंदा चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, बदरी भगत, धनंजय पटेल, संगीता सिंह, सन्तोष शुक्ला, अलख निरंजन, राजेश सोनकर, उपेन्द्र पटेल, डोमा राम, राजेश पाटीदार, अजय महतो, राजेश सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, मीनु सिंह, रमाकांत सिंह, विजय चौधरी, संजय सिंह, सिकंजय सिंह, विनोद कुशवाहा, परशुराम सिंह, मिथलेश सिंह, संतोष कुशवाहा, अभिषेक कुमार, दीपक चौबे, हरिहर सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र बिंद, संजय वर्मा, आशुतोष सिंह, राजेश पटेल, अभिषेक पटेल, नवनीत राय, रुपेश चंद्रवंशी, विकास सिंह, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश सिंह, शम्भु सिंह, श्रीकांत प्रसाद, दीपक कुमार, शिवकांत पटेल, लालजी राम, पवन रजक, राज सोनी, धर्मजीत सिंह, अशोक सिंह, मदन मोहन कुशवाहा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read