HomeJaunpurअपने पीछे अलग छाप छोड़ने वाले महान व्यक्तित्व के धनी थे सुभाष...

अपने पीछे अलग छाप छोड़ने वाले महान व्यक्तित्व के धनी थे सुभाष चन्द्र: श्याम लाल

अपने पीछे अलग छाप छोड़ने वाले महान व्यक्तित्व के धनी थे सुभाष चन्द्र: श्याम लाल

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गरीबों के मसीहा की पुण्यतिथि पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन
तमाम विद्या मन्दिरों के संस्थापक/समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ी भारी भीड़
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव/शुभांशू जायसवाल
सरायख्वाजा, जौनपुर। जो धरती पर आया है, उसे एक न एक दिन अवश्य जाना होता है। वैसे तो सभी को जाना है लेकिन उसी में से कोई जाता है तो अपने पीछे अपना छाप छोड़ जाता है। ऐसे महान व्यक्तित्व के जाने के बाद लोग उसे हमेशा याद रहते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों की सेवा कार्य को देखते हुये उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उनका अनुसरण करते हैं। ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व के धनी स्व. सुभाष चन्द्र यादव जी थे जो गरीबों के मसीजा के नाम से जाने जाते थे। उक्त बातें वरिष्ठ समाजसेवी, गरीबों के मरीहा एवं तमाम विद्या मन्दिरों के संस्थापक रहे सुभाष चन्द्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कही।
स्थानीय क्षेत्र के कुकुड़ीपुर (देवकली) गांव निवासी पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के आवास पर आयोजित सुभाष चन्द्र जी की श्रद्धांजलि में शामिल होकर श्री पाल ने सर्वथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, राज नारायण बिन्द, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, राजेंद्र बहादुर यादव, राजेंद्र यादव, नन्हकू यादव, आरिफ हबीब, राजेश विश्वकर्मा, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, हीरा लाल विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सोचन राम विश्वकर्मा, केपी विश्वकर्मा, गुलाब चन्द्र यादव, रामजतन यादव राम अकबाल यादव, वीरेंद्र यादव, देवेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता के अनुसार जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सटे गांव कुकुड़ीपुर (देवकली) में तमाम शिक्षा मन्दिरों के संस्थापक रहे सुभाष चन्द्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने श्री यादव के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं श्री यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुये सभी लोगों ने उनका चला जाना समाज के लिये बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर प्रबन्धक लालचन्द्र यादव लाले, जिला पंचायत सदस्य डा. जितेन्द्र यादव, दिनेश यादव फौजी, डा. अमित यादव, अजीत यादव, अंजनी यादव, अंकित यादव, कृष्णा यादव, आयुष राज यादव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक यादव पुत्र स्व. सुभाष चन्द्र यादव ने किया। वहीं अन्त में स्व. सुभाष चन्द्र यादव के पुत्र डा. आलोक यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

——इनसेट——
गुलालपुर में नि:शुल्क शिविर लगाकर सैकड़ों को किया गया लाभान्वित
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव/शुभांशू जायसवाल
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुकुड़ीपुर (देवकली) के निवासी रहे वरिष्ठ समाजसेवी एवं गरीबों के मसीहा रहे सुभाष चन्द्र यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, वहीं गरीबों के लिये नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। यह आयोजन राज बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुलालपुर एवं ब्रजेश इण्टर कालेज गुलालपुर के प्रांगण में हुआ जहां 200 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान 50 कैंसर के मरीज भी देखे गये। साथ ही 200 से ज्यादा हड्डी के मरीज देखे गये। सभी को नि:शुल्क देते हुये उचित परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर तमाम चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान किया। इस अवसर पर डा. आदित्य यादव कैंसर सर्जन, रतन यादव, आशीष निषाद, राहुल प्रजापति, सुशील प्रजापति, आशीष यादव, कृष्णा यादव, डा. राजकुमार मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सुभाष चन्द्र यादव जी के पुत्र डा. आलोक यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read