विधायक ने नवनियुक्त 12 एएनएम को दिया प्रमाण पत्र
एम अहमद
श्रावस्ती। उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रदेश में चयनित कुल 1523 एएनएम की नियुक्ति की गई है जिसके तहत जिले में जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय ने जनपद हेतु नवनियुक्त 12 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस दौरान एएनएम क्रमशः ललिता देवी, मुन्नी देवी, स्वेता द्विवेदी, संगीता देवी, रेनू मलिक, निधि, मंजू, प्रतिभा पाल, प्रिया राजभर, सोनू एवं सरस्वती त्रिपाठी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त एएनएम के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक ने चयनित एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करना पुण्य कार्य है। देश एवं प्रदेश सरकार नवयुवकों/नवयुवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से भर्ती हो रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में एएनएम का चयन किया गया है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यक्रम में और गति मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस दौरान नवनियुक्त एएनएम रेनू मलिक ने कहा कि वे जनपद शामली की निवासिनी है। यह मेरी नियुक्ति बिना पैसा खर्च किये हुई है, इसके लिए मैं बहुत खुश हूं।
मैं और मेरा परिवार देश एवं प्रदेश की सरकार द्वारा पारदर्शी एवं बिना भेदभाव के नौकरी देने के लिए मैं और मेरा परिवार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देती हूँ। इसी प्रकार अन्य नवनियुक्त एएनएम ने भी देश एवं प्रदेश सरकार के इस पारदर्शी नियुक्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी अभय प्रताप, लाभार्थी एएनएम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













