एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 को
एम अहमद
श्रावस्ती। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा जिला कौशल विकास मिशन मुख्यालय भिन्गा जनपद श्रावस्ती के तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर भिनगा जनपद श्रावस्ती में 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। मेले में डीएसएस ग्रुप लखनऊ, निम्सन हर्बल इण्डिया प्रा.लि. लखनऊ एवं पीपल ट्री ऑनलाइन कम्पनी प्रतिभाग कर रही है।
जिसमें विभिन्न पदों हेतु आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से परास्नातक तथा आईटीआई किसी भी ट्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। रोजगार मेला निःशुल्क है किसी भी प्रकार कोई शुल्क नहीं देना है।
इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले हेतु ऑन लाइन अपना रोजगार मेले में आवेदन करें।
उक्त मेले प्रतिभाग करने हेतु अपना बायोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छाया प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित 21 जुलाई को रोजगार मेले में प्रतिभाग करे। रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु सेवायोजन पोर्टल
पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय मुख्यालय भिन्गा जनपद श्रावस्ती से सम्पर्क करें।रोजगार मेले में सम्मिलित होने पर कोई यात्रा व्यय देय न होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












