JAUNPUR NEWS : दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता पर हमला, मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
अजय पाण्डेय
जौनपुर। अश्वनी मिश्र मेंबर ऑफ सिविल कोर्ट जौनपुर में वकालत करते हैं। फौजदारी मामलों में गांव की रंजिश को लेकर दीपक गुप्ता एवं सूरज मोदनवाल निवासी मोकलपुर थाना मडियाहूं दो लोगों के साथ अंबेडकर तिराहा के पास खड़े अश्वनी पर हमला कर दिये और फरार हो गये।
इसके बाद अश्विनी ने बार एसोएिशन के अध्यक्ष को सूचना दिया। सभी ने मिलकर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता को लिखित सूचना दिया। इस पर दिये गये आदेश पर लाइन बाजार पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ धारा 323, 504, 506 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












