‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
रूपईडीह, गोण्डा। मेरा युवा भारत गोण्डा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकास खण्ड रूपईडीह स्थित गंगा प्रसाद मिश्री लाल इण्टर कॉलेज कौड़िया बाजार में एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों व आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि आज जब पर्यावरण असंतुलन चिंता का कारण बना है ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाना चाहिए। यह एक भावनात्मक जुड़ाव के साथ प्रकृति की सेवा भी है।
विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि विद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के लिए नई दिशा देने का कार्य करता है। बच्चों को पर्यावरणीय नैतिकता की शिक्षा यहीं से दी जानी चाहिए। प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने युवाओं से आह्वान किया कि अगर आप सच में अपनी मां से प्रेम करते हैं तो एक पौधा जरूर लगाइए। पेड़ न सिर्फ पर्यावरण का संतुलन बनाते हैं, बल्कि यह हमारी मां के आशीर्वाद के रूप में बड़े होकर हमें छांव, फल और जीवन देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोविन्द यादव एवं संचालन इंदल कुमार ने किया। विनय श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के सभी ब्लाकों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम समापन पर पौधों को संरक्षित करने की शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, योगेन्द्र कुमार, ओमेंद्र, मंजू, सुधाकर मिश्र, सिद्धार्थ सिंह सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पौधरोपण के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA