Jaunpur News : बारातियों से भरी बस खाई में पलटी, 5 लोग घायल
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत मुर्खा पुलिया के पास गुरुवार की सुबह बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम आजमगढ़ से बारात पतरही गांव में गई थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद तड़के सुबह बारात वापस आजमगढ़ जा रही थी।

जैसे ही मुर्खा पुलिया के समीप पहुंची तभी बस चालक को नींद के चलते झपकी आ गई जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। बस पलटते देख आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरीबारी में भर्ती कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















