Jaunpur News : सेना के जवान का बीमारी के चलते हुआ निधन
नरहन स्थित कब्रिस्तान में किया गया शव दफन
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। सेना में सप्लायर कोर के पद पर कार्यरत जवान केराकत कस्बे के नरहन मोहल्ला निवासी आसिफ खान पुत्र वाहिद खान 28 वर्ष का बीमारी के चलते बुधवार को मेरिटी अस्पताल प्रयागराज में निधन हो गया। गुरुवार को उनका शव घर लाया गया। जहां देर शाम को नरहन के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। गौरतलब हो कि आसिफ खान वर्तमान में कोटा के राजस्थान में तैनाती थी। ईद पर लगभग एक महीने की छुट्टी लेकर घर आये थे। विगत 7 मई को उनकी रिंग सेरेमनी थी। अगले दिन 8 मई को उनके पेट में दर्द के चलते तबियत बिगड़ गई और उन्हें वाराणसी ले जाया गया डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेंरिटी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

18 मई को इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि आसिफ खान तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के थे। उनके चाचा जावेद खान भी सेना में थे और आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त हो गये थे। सेना के तीन अधिकारी गुरुवार को मिनी ट्रक से उनका शव लेकर केराकत पहुंचे। पहले से अपने लाल को एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ इकट्ठी रखी जैसे ही सिहौली चौराहे पर उनका पार्थिक शरीर पहुंचा कि वंदेमातरम के उद्घोष के गूंज से केराकत क्षेत्र गूंज उठा। शव को नरहन स्थित पैतृक घर ले जाया गया। जहां परिजनों रिश्तेदारों और शुभ चिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। देर शाम को नरहन में ही स्थित कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ दफन कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















