सिरदला व परना डावर थाना परिसर में जनता दरबार लगा
संजय सक्सेना
सिरदला (नवादा) बिहार। अंचल अधिकारी गुलाम सरवर के निर्देश पर सिरदला थाना में राजस्व पदाधिकारी मुंद्रिका पासवान व परना डावर थाना में सीआई ओम प्रकाश कुमार ने पुलिस पदाधिकारी अश्विनी सिंह व गोविंद प्रसाद सिंह की मौजूदगी जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान सिरदला थाना में 3 में से 1 जमीनी विवाद मामला को मौके पर निष्पादन किया गया। वहीं परणा डावर थाना में 4 में 2 जमीनी विवाद का निष्पादन किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों फरियादी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















