गिट्टी लदे ट्रक को सिरदला पुलिस ने किया जब्त, खनन अधिकारी को भेजी गयी रिपोर्ट
संजय सक्सेना
सिरदला, नवादा, बिहार। शनिवार की सुबह वाहन जांच के दौरान स्टेट हाइवे 70 थाना द्वार के समीप से अवैध गिट्टी लदा एक ट्रक को जप्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दिया गया। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना दूरभाष पर प्राप्त हुई थी कि रजौली होकर सिरदला के रास्ते 3 हाइवा व एक ट्रक पर अवैध गिट्टी लोडकर गया फतेहपुर जा रही है। ततपश्चात पुलिस जवानों को एक पुलिस अधिकारी के साथ थाना द्वार पर तैनात किया गया। सभी वाहनों को रूकवाकर कागजात की मांग किया गया जहां 3 हाइवा वाहन के चालक के द्वारा गिट्टी सप्लाय का चलान दिखाए जाने पर उन्हें मुक्त कर दिया गया। वहीं ट्रक वाहन चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किये जाने पर वाहन को पुलिस अभिरक्षा में जप्त कर खनन विभाग नवादा व वन विभाग नवादा को सूचित कर दिया गया। बताते चलें कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में व बाजार में गिट्टी का भंडारण कर राजस्व की चोरी करते हुए ऊँचे मूल्य 8 हजार रुपये प्रति ट्रेक्टर गिट्टी का सप्लाय किये जाने का गोरख धंधा परवान पर चढ़ रहा है जिसे रोकने के लिए सिरदला पुलिस के द्वारा स्टेट हाइवे 70 पर लगातार वाहनों की जांच में जुटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















