963182
तेजस टूडे ब्यूरो
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन के महत्व, गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण की प्रक्रिया तथा जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, मॉडल व स्लोगन के माध्यम से इस विषय को समझने व प्रस्तुत करने का प्रयास किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ०पी० त्रिपाठी द्वारा सतत निगरानी रखते हुए इस अभियान को बच्चों में व्यवहारिक जीवन से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, अपितु जीवन की आवश्यकता है। जिला समन्वयक अखिलेन्द्र सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा, हैदरगढ़ का भ्रमण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि घर विद्यालय और समाज तीनों में अगर हम स्वच्छता रखें तो हम न केवल पर्यावरण, बल्कि अपने स्वास्थ्य की भी रक्षा कर सकते हैं।








