‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में बरेका में आयोजित हुई साइकिल रैली

‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में बरेका में आयोजित हुई साइकिल रैली

महाप्रबंधक ने स्वयं साइकिल चलाकर फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। भारतीय रेलवे द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु शुरू किए गए ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में रविवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे बरेका गोल्फ कोर्स के मुख्य द्वार से हुआ जिसे बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष बात यह रही कि महाप्रबंधक ने रैली में साइकिल चलाकर स्वयं भाग लिया और सभी को फिट रहने एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया। रैली का आयोजन बरेका प्रशासन, बरेका खेल संघ, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जहां बरेका के अधिकारीगण, कर्मचारी, रेल सुरक्षा, भारत स्काउट्स और गाइड्स, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के कोच एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

——इनसेट——
गोल्फ कोर्स-सूर्य सरोवर-बरेका इण्टर कालेज
कंदवा गेट-कंचनपुर कॉलोनी-सब्जी मंडी-नाथूपुर-प्रशासन भवन-बरेका स्टेडियम-कुंदन तिराहा (बरेका द्वारा निर्मित प्रथम रेल इंजन स्थल)। यह रैली पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ का प्रत्यक्ष उदाहरण बनी। रैली में सुशील श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, विनोद शुक्ल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, एम.के. गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण), नीरज जैन, मुख्य यांत्रिक सेवा इंजीनियर, भारद्वाज चौधरी, मुख्य विद्युत सेवा इंजीनियर, सुनील कुमार, मुख्य यांत्रिक अभियंता (उत्पादन एवं विपणन), प्रवीण कुमार, मुख्य अभिकल्प अभियंता (डीजल), अनुराग गुप्ता, मुख्य अभिकल्प अभियंता (विद्युत), अनुज कटियार, उप महाप्रबंधक, बालकृष्ण मीणा, सुरक्षा आयुक्त, जय प्रकाश मौर्य, सहायक सुरक्षा आयुक्त, बहादुर प्रसाद, वरिष्ठ खेल अधिकारी कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, श्रीकांत यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद के अतिरिक्त स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ कोच एथलेटिक्स जगदीश द्विवेदी के साथ पांच प्रशिक्षकगण एवं 40 महिला प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से प्रतिभा किया।महाप्रबंधक ने उपस्थित सभी को साइकिलिंग दैनिक जीवन में अपनाने, स्वास्थ्यवर्धन हेतु सक्रिय रहने और हरित परिवहन के समर्थन का आह्वान किया। ‘संडे ऑन साइकिल’ केवल एक अभियान नहीं, एक सकारात्मक आदत को जन्म देने वाली पहल है जो शरीर, समाज और पर्यावरण–तीनों को स्वस्थ बनाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA