मानवाधिकार सामाजिक, जीआरपी व रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान
राकेश कुमार
कैमूर, भभुआ (बिहार)। भभुआ रोड के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक विक्रम देव सिंह के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेल के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ व जीआरपी तथा रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी त्योहारों दीपावली व छठ के मद्देनजर यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें लाउड हेलर, बैनर, पम्पलेट के माध्यम से जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गाड़ियों में अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नही करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वहीं ट्रेनों, स्टेशन परिसर आदि जगहो में अंजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों को नहीं खाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों व मानव तस्करी को रोकने को लेकर आरपीएफ को सहयोग करने को बताया गया।साथ ही अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार नहीं करने क्योंकि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कई लोगों की जानें गई हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा अधिकृत रास्ते का ही इस्तेमाल करने को बताया गया। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच घूम घूम कर जागरूक किया गया।यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रेलवे के टॉल फ्री नंबर 139 पर संपर्क करें। यात्रियों को ट्रेन में या स्टेशन परिसर में कोई भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु मिलने पर या देखने पर तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को या टॉल फ्री नंबर 139 पर देने को बताया गया।अकेली महिला यात्री की सुरक्षित यात्रा के लिए आरपीएफ के महिला टीम द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान *मेरी सहेली टीम* के बारे में भी जागरुक किया गया। साथ ही ट्रेनों की पायदान पर यात्रा ना करने एवं ट्रेन पकड़ने के लिए रेल की पटरी पार करना व बिना रास्ते चढ़ने व उतरने को कानून का उल्लंघन बताया गया। इसके अलावा ट्रेनों में उचित टिकट लेकर यात्रा करने तथा चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने के बाबत बताया गया। महिला आरक्षित व विकलांग कोच में अनाधिकृत रुप से यात्रा ना करने हेतु जागरुक किया गया। इस अभियान में मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी ऋतुराज उपाध्याय, एजाज अहमद, विकास कुमार, अखिलेश कुमार, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी व नयनतारा कुमारी वही रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षी जगजीवन राम, कैसर जमाल ख़ान, अभिषेक कुमार यादव व जीआरपी के प्रमोद कुमार उरांव, अमरजीत कुमार व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















