छठ पूजा के लिए मानसरोवर तालाब की हुई साफ—सफाई
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। श्री श्री सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब छठ पूजा सेवा न्यास के सदस्यों ने मानसरोवर तालाब को घुटने पर पानी में घुसकर साफ-सफाई की जिसमें भारी गंदगी बदबूदार गढ़ शराब की बोतल गिलास पानी की पन्नी बोतल का टुकड़ा पुरानी पुरानी मूर्तियां भारी मात्रा में निकाली गई। गंदगी की सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं ने सरसों का तेल हाथ और पैरों में लगाकर घुसे थे। संस्था के संस्थापक कृष्ण गुप्ता ने कहा कि मानसरोवर तालाब रोज सुबह 10 से 12 तक कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की जाएगी छठ पूजा तक मानसरोवर तालाब जनपद का आस्था का केंद्र है इसकी सुरक्षा साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में कई बार जिलाधिकारी महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है 24 घंटे ग्रुप बना बनाकर गांजा शराब सुलेशन पीने वालों व अनैतिक कार्य करने वालो की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय डा. अनिल से मिलकर पत्र दो बार दिया गया सुरक्षा में पैदल पुलिस ग्रस्त लगाने की मांग की गई संस्था के सदस्यों ने साफ सफाई की शुरुआत छठी मैया की जय हर हर महादेव का नारा लगाते हुए शुरू की। साफ सफाई में मुकंद चौहान, विनोद कुमार, आनंद कुमार, आदित्य चौहान, राकेश सिंह सोनू, ओमप्रकाश रजक, कुंदन शर्मा, कुमार नंद जी, राहुल कुमार अभिषेक, निखिल पासवान, सागर कुमार, अमन कुमार गोलू तिवारी प्रिंस कुमार, रोहन कुमार, जितेंद्र प्रताप, पवन शर्मा, प्रवेश कुमार, अनिल यादव, चंदन शर्मा कमेटी, युवा कमेटी न्यू युवा कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















