डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर सफाई करके स्वच्छता का दिया संदेश

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर सफाई करके स्वच्छता का दिया संदेश

मुकेश तिवारी
झांसी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत 10 बजे से 11 बजे तक मंडल के सभी स्टेशनों पर 300 से अधिक लोकेशन पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। झांसी मंडल पर 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के झांसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। जियो टैग के मध्यम से सभी चिन्हित लोकेशन की सफाई की गई। इस दौरान स्थानीय स्टेशनों पर कार्यक्रमों के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर डीआरएम दीपक सिन्हा के नेतृत्व में श्रम दान अभियान चलाया गया। झांसी स्टेशन पर रेल कर्मियों के साथ संत निरंकारी मिशन के वॉलंटियर्स ने भी श्रम दान कर स्टेशन को स्वच्छ किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ) अमित तिवारी, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (ओपी), अशोकप्रिय गौतम, स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, स्टाफ उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला