इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं और वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने वक्फ का उपयोग कुछ खास लोगों के फायदे के लिए किया जबकि भाजपा सरकार उसे जरूरतमंदों के हित में लाना चाहती है। श्री पाठक ने कहा, “हमने हर जिले की पहचान को उद्योग और रोजगार से जोड़ा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के जरिए हमने स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नया जीवन दिया। लेकिन पिछली सरकारों में इन जिलों को माफिया राज का अड्डा बना दिया गया था।”





