जमीन से आसमान तक रही श्रावस्ती पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर

जमीन से आसमान तक रही श्रावस्ती पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर

एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में मोहर्रम का त्यौहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। मोहर्रम को देखते हुए श्रावस्ती में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे ड्रोन कैमरे से श्रावस्ती पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर जमाए हुई थी। जनपद में निकलने वाले 10वी मोहर्रम का जुलूस श्रावस्ती पुलिस के लिए अपने आप मे चुनौती पूर्ण था। सुरक्षा प्रबंध में किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित नही हुई और इसलिए पुलिस की निगरानी में मोहर्रम का त्यौहार सकुशल हुआ सम्पन्न। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक/निरीक्षक, उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक, हे0का0, आरक्षी, महिला आरक्षी साहित पीएसी व स्थानीय अभिसूचना इकाई को चप्पे-चप्पे पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए समूचे जनपद में कई स्थानों पर मीटिंग, पैदल गस्त, फ्लैग मार्च व पीस कमेटी की मीटिंग कर अधीनस्थों को मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश’ दिये गये थे जिसका अनुपालन करते हुए जनपद के विभिन्न थानों पर पहले से ही शांति समिति की मीटिंग कर अभेद सुरक्षा व्यवस्था सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार किया गया था जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मोहर्रम पर महत्वपूर्ण स्थानों व भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर मेटल डिटेक्टर, वीडियोग्राफी व ड्रोन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर सघन चेकिंग पूर्व से ही होती रही थी। रिजर्व, क्यू0आर0टी0 मोबाइल और क्लस्टर मोबाइल को संवेदनशीलता के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर मोबाइल का गठन हुआ जो आकस्मिकता की स्थिति में क्षेत्र में भृमणशील होकर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखा गया। साथ ही यूपी 112 पीआरवी मोबाइल को नगर एवं ग्रामीण में अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का रूट पर निरन्तर भृमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उचित दिशा निर्देश दिये गये थे। मोहर्रम पर जनपद के संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ ड्यूटी लगाई गई थी तथा रिजर्व पार्टी को एक्टिव रखा गया जिसको अल्प सूचना पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर त्वरित गति से पहुचाया जा सकता है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था ओर यातायात के बेहतर इंतजाम के लिए जगह-जगह पर बैरीकेडिंग लगायी गयी है जिससे वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा सका तथा भीड़-भाड़ वाले स्थान पुलिस निरन्तर गश्त करती रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला