टन्डवा एवं चकपिहानी पहुंचकर डीएम ने की स्टाम्प की जांच
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने रविवार को तहसील भिनगा अन्तर्गत कस्बे में स्थित टन्डवा मोहल्ले में विक्री हुआ मकान एवं चक पिहानी में दो कृषि भूमि जिसमें खेती हो रही है के स्टाम्प का मिलान कर सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान तीनो बैनामों में स्टाम्प सही पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प जाँच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी कोई न करने पाये, इसके लिए समय-समय पर आकस्मिक जाँच कर मिलान अवश्य किया जाय। जांच के दौरान यदि स्टाम्प की कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जाय। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, सब-रजिस्टार भिनगा कुमार हिमांशु, लेखपाल संतोष सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








