HomeFirozabadलापता पांच बच्चे 24 घण्टे में बरामद, परिजनों को किये गये सुपुर्द

लापता पांच बच्चे 24 घण्टे में बरामद, परिजनों को किये गये सुपुर्द

लापता पांच बच्चे 24 घण्टे में बरामद, परिजनों को किये गये सुपुर्द

पुलिस की तेज कार्यवाही से आगरा फोर्ट स्टेशन से मिले सभी बच्चे
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र से लापता हुए पांच मासूम बच्चों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। बच्चों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। मामला 13 जून की शाम का है, जब नगला विष्णु क्षेत्र से पांच बच्चे अचानक लापता हो गये जिनमें 13 वर्षीय सौरभ और उसका 10 वर्षीय भाई गौरव, यश (13), सूर्यांश (12) और सबसे छोटा राजा बाबू (8) शामिल थे। बच्चों की गुमशुदगी से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत थाने में सूचना दी।

——इनसेट——
सोशल मीडिया से मिली मदद, रेलवे स्टेशन से मिले सभी बच्चे
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कीं। सोशल मीडिया, लोकल नेटवर्क और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश शुरू हुई। आखिरकार 14 जून की रात पुलिस को आगरा फोर्ट स्टेशन पर पांचों बच्चे मिल गए। बच्चे घबराए हुए थे लेकिन पूरी तरह सुरक्षित थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गलती से घर से दूर निकल आए थे और रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर सभी बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

——इनसेट——
परिजनों ने जताया आभार
बच्चों को देखकर उनके परिजन भावुक हो गए। कई की आंखों में आंसू थे और उन्होंने बार-बार पुलिस टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी की सराहना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read