96371
जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त धारा राजस्व विभाग की प्राथमिकताओं में एक है तथा सीoएमo डैशबोर्ड के मानकों मे से एक है जिसके कारण जनपद की रैंकिंग पर निरंतर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगले 15 दिवस में प्रत्येक दशा में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को चिन्हित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर ज़िलाधिकारी वि एवं राजस्व उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








