तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दुकानें भी जलकर हुईं राख
कैलाश राजपूत
फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के पाढम में शॉर्ट सर्किट से 3 मंजिला मकान में अचानक आग लग गई जिसमें दुकानें भी जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार पाढम निवासी रमन राजपूत का तीन मंजिल मकान है। मकान मे उनकी राजपूत फर्नीचर राजपूत इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलर्स की दुकान है। मंगलवार की रात अचानक उनके मकान में आग लग गई जिससे कस्बे में अफरा—तफरी के साथ चीख-पुकार मच गई आग लगते ही लोगों का हुजूम मौके पर पहुंच गया जिन्होंने अधिकारी और फायर बिग्रेड को सूचना दी सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम जारी है। बताया जाता है कि परिवार के लोग मकान में फंसे हुए हैं जिन्हें अधिकारी निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











