युवक को निर्वस्त्र कर पीटने वाला वीडियो वायरल
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। अहिरौला थाना अंतर्गत सोफीगढ़ गांव के युवक को मनबढ़ों ने दी तालिबानी सजा युवक को निर्वस्त्र कर डंडे और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गयी। वीडियो में मनबढ़ युवकों के सामने रहम की भीख माँगता दिखा युवक लेकिन मनबढ़ों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में पिटाई करने वाले युवक बहन को नंबर देने देने की बात कहकर आरोपी की पिटाई कर रहे हैं।
जिस युवक की पिटाई हो रही है, उसका नाम सत्यम राजभर बताया जा रहा है जो सोफी गढ़ का रहने वाला है। संभवतः उसने पिटाई कर रहे युवक की बहन को अपना मोबाइल नम्बर दिया था। बीच–बीच में पिटाई करने वाले युवक दोस्ती का वास्ता भी दे रहे थे और पिट रहे युवक से पूछ रहे हैं कि आखिर तुमने ऐसा क्यों किया? वीडियो वायरल होने के बाद अब अहिरौला थाने की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
वहीँ पिट रहे लड़के के पिता ने कहा कि ये सब सत्यम के दोस्त ही हैं। उसने कहा कि मेरे बेटे को बहुत ही ज़्यादा मानसिक आघात लगा है मेरे बेटे की पिटाई के बाद उसे नंगा करके छोड़ दिया गया। मेरे बेटे को न्योरी के करीब से मैं पकड़कर लाया वीडियो वायरल होने के बाद सत्यम पूरी तरह से अवसाद से घिर गया है। सत्यम के पिता पुलिस से कार्यवाही करते हुए न्याय कि गुहार लगा रहे हैं। वहीं अहिरौला थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वांछित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अहिरौला पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











