मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ का हुआ आयोजन
किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाय निस्तारण: सीडीओ
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ’किसान दिवस’ का आयोजन हुआ।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाय जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उपस्थित कृषकों को खेती के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। इसके अलावा बैठक में खरीफ वर्ष 2025-26 की शुरूआत को सफल बनाने हेतु किसानों को समय से खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने की व्यवस्था, मक्के की खेती के क्षेत्रफल को बढाये जाने, दलहनी/तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढाये, प्राकृतिक खेती हेतु चयनित विकास खण्ड-सिरसिया एवं जमुनहा 10-10 क्लस्टर पर चर्चा की गयी। गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम किये जाने तथा भूमि जनित, बीज जनित एवं वायु जनित रोगों से बचाव हेतु जैविक विधि एवं रासायनिक विधि का प्रयोग कर बीज शोधन करते हुए फसलोत्पादन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मानव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









