Homeप्रतापगढ़विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित प्रख्यात कवि डा. राकेश को मिला 'वंदेमातरम...

विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित प्रख्यात कवि डा. राकेश को मिला ‘वंदेमातरम सम्मान’

विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित प्रख्यात कवि डा. राकेश को मिला ‘वंदेमातरम सम्मान’

तेजस टूडे ब्यूरो
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। लखनऊ में आयोजित विराट कवि सम्मेलन ‘लखन‌ऊ काव्य संगम’ 2024 में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच (भारत सरकार से पंजीकृत संस्था) के बैनर तले कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ कार्यक्रम आयोजक कवि शिवनाथ सिंह, शिव, प्रमुख संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक द्वारा वंदेमातरम सम्मान से कवि डॉ राकेश ‘प्रतापगढ़ी’ को नवाजा गया। बता दें कि कवि डॉ राकेश प्रतापगढ़ी मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के परसूपुर ग्राम पंचायत के (लहुरी बजेठी) गांव कोहंडौर थाना इलाके के रहने वाले हैं जिन्हें कुछ दिनों पहले विद्या-वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित किया ग़या था। लखनऊ में आयोजित कवि सम्मेलन के विराट मंच पर सचिवालय उत्तर प्रदेश से प्रकाशित पत्रिका ‘सचिवालय दर्पण’ के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने कवि डॉ राकेश प्रतापगढ़ी को सचिवालय दर्पण पत्रिका विशेष तौर से भेंट स्वरूप प्रदान कर मान बढ़ाया। जनपद सहित अपने शहर व गांव का नाम रोशन करने वाले कवि डॉ राकेश प्रतापगढ़ी को उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने फोन पर व मिलकर बधाइयां दीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read