HomeFirozabadखाली स्कूल बस रोडवेज बस से टकरायी, 8 सवारी घायल

खाली स्कूल बस रोडवेज बस से टकरायी, 8 सवारी घायल

खाली स्कूल बस रोडवेज बस से टकरायी, 8 सवारी घायल

दिल्ली से कानपुर जा रही थी रोडवेज बस
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफोरी चौकी अंतर्गत गुराऊ टोल के पास हाईवे पर बच्चों को घरों से स्कूल के लिए लेने जा रही एक स्कूल बस दिल्ली से कानपुर सवारी लेकर जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। बता दें कि रोडवेज बस में 26 सवारियां सवार थी जिसमें से 8 सवारी घायल हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिरसागंज भेज दिया। पूरा मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र का जहां सिरसागंज हाईवे पर गुराऊ टोल के पास का है।

जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी सवारियों को बस से उतारकर घायल 8 सवारियों को तत्काल ही एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को हाईवे मार्ग हटवाकर मार्ग को सुचारू करा दिया। साथ ही अन्य बची सवारियों को दूसरे वाहन के माध्यम से उनके गंतव्य की और उन्हें रवाना कर दिया गया। वहीं सीएचसी सिरसागंज पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों के नाम मोहर श्री पत्नी गिरीश निवासी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, सौरभ पुत्र विजय कुमार, सारांश पुत्र सौरभ, निधि पत्नी सौरभ, गोविंद पुत्र किशन बाबू, राकेश पुत्र आनंद निवासी शिकोहाबाद, निकलेश पुत्र एवरन एवं पुष्पा पत्नी विमलेश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बस उल्टी दिशा से आ रही थी। इसी दौरान वह अचानक रोडवेज बस से टकरा गई। राहत की बात यह कि उस समय स्कूल की बस खाली थी लेकिन रोडवेज बस में सवार 8 यात्री घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read