हेलमेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकली रैली को डीएम-एसएसपी ने किया रवाना
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। आमजन को दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाइक रैली निकाली गयी। अधिकारीद्वय द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो आमजन को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। आप सभी से अपील है कि दुपहिया वाहन पर हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें।
पुलिस के डर से नहीं अपनी स्वंय की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में नो हेलमेट-नो पेट्रोल का अभियान चल रहा है जिसमें जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों संग गोष्ठी आयोजित कर बिना हेलमेट वाले को पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया गया है जिसमें सभी द्वारा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया गया है। यह अभियान अब जनपद में लगातार जारी रहेगा जिसमें हेलमेट न लगाने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















