हर घर तिरंगा: विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को वृहद रूप से मनाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़लहवा सेहरियामें राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रधानाध्यापक मुनव्वर मिर्ज़ा की अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत वनाटक आदि का प्रस्तुतीकरण किया तथा अभिभावकों के साथ बैठक की गई। इसके अलावा जनपद के समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों पर स्थित शहीद स्मारक स्थलों तथा समस्त ग्राम पंचायत सचिवालय पर 75 दीपों का प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर सम्बन्धित माननीय प्रमुख गण/खण्ड विकास अधिकारी गण, समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










