दानपात्र व चांदी के बर्तन की चोरी, ग्रामीणों में भड़का आक्रोश
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
रामेश्वर, वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के कुरूसातो गांव में स्थित हनुमान मंदिर रखा दानपात्र व हजारों के चांदी के बर्तन को चोरों ने चुरा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात चोरों ने मन्दिर का दानपात्र तोड़कर चुरा ले गये। दान पात्र में लगभग 7 से 10 हजार रुपए चढ़ावा बताया गया।
वहीं आरती में आने वाले चांदी के बर्तन को भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया जानकारी होने पर एक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी माल बराबर नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धालुओ द्वारा पैसा चढ़ाया गया था। दानपात्र में लगभग 10 हजार रुपये थे।पुजारी ने घटना की जानकारी जंसा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुचकर जांच में जुट गयी। घटना की जानकारी सुबह पूजा करने गये ग्रामीणों को हुयी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









