HomeVaranasiबरेका केन्द्रीय चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का हुआ लोकार्पण

बरेका केन्द्रीय चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का हुआ लोकार्पण

बरेका केन्द्रीय चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का हुआ लोकार्पण

नये ओपीडी भवन के निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के केन्द्रीय चिकित्सालय में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई।बरेका केन्द्रीय चिकित्सालय में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण के साथ ही नए ओपीडी भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर आधुनिक तकनीक से युक्त, व्यवस्थित रूप से डिज़ाइन किया गया। स्वच्छ, संक्रमण-नियंत्रण और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है। इसका निर्माण में इस बात का विशेष ध्यान दिया गया है कि सर्जरी के दौरान चिकित्सक को आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुगमता से हो सके जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बरेका चिकित्सा्लय में उच्च श्रेणी के सर्जरी जैसे घुटना प्रत्यारोपण, लेप्रोस्कोपी आदि अधिक संख्या में होने लगी है जिसमें संक्रमण में नियंत्रण की अति आवश्यकता होती है। मॉड्युलर ऑटी बन जाने से ऐसे संक्रमण पर रोकथाम किया जा सकेगा तथा सर्जीकल टीम निश्चिंत होकर ऑपरेशन कर सकेंगे व रोगी में कम्पलिकेशन की संभावना नगण्य हो जाएगी।विदित हो कि महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पूर्व में ही चिकित्सालय का निरीक्षण कर ओपीडी को नया रूप और सुविधाओं युक्त बनाने का परामर्श दिया था जिसके तहत चिकित्सालय में मरीजों के सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नए ओपीडी भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न किया गया।
ओपीडी भवन का निर्माण बरेका के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही इस परियोजना का कार्य प्रारंभ हो गया है और यह शीघ्र ही पूर्ण कर रोगियों को समर्पित किया जाएगा। इस पहल से बरेका प्रशासन ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत किया है।
इस अवसर पर विद्युत इंजीनियर सुशील श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इं. विवेक शील, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य इं. विनोद शुक्ला, संयुक्त सविच, कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव सहित समस्त कर्मचारी परिषद सदस्य के अलावा काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read