HomeJaunpurआगामी त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने की शान्ति समिति की बैठक

जौनपुर। गंगा दशहरा, बकरीद सहित अन्य त्योहारों/कार्यक्रमों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने निर्देश दिया कि बकरीद पर सभी ईदगाहों में साफ-सफाई कराया जाय। जनपद में बर्ड फ्लू संक्रमण के दृष्टिगत कही भी खुले में मांस की बिक्री नहीं की जायेगी। इसके लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मांस की बिक्री करने वालों के साथ बैठक अवश्य कर लें।जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। पूर्व में निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। यदि निर्धारित स्थानों के बाहर कुर्बानी की जाती है तो कार्यवाही की जायेगी। कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था रहे। नमाज परम्परागत स्थलों पर पढ़ी जाए और सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिये।
आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी से बढ-चढकर प्रतिभाग करने की अपील करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित स्थान पर ही योग किया जाय। कोई भी व्यक्ति सड़क पर योग नहीं करेगा। गंगा दशहरा के दृष्टिगत मन्दिरों की सफाई कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही अधिशासी अधिकारी को गोमती नदी में जलकुम्भी की सफाई कराने के निर्देश देते हुये उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी अस्पातालों में आवश्यक दवाइयां, चिकित्सक और एम्बुलेंस उपलब्ध रहे।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। पूर्व की भांति इस बार भी शान्तिपूर्वक त्योहार सम्पन्न कराये जायेंगे। गोकशी में लिप्त अपराधियों पर अभियान चलाये जा रहे हैं जिसके लिए उन्होने शांति समिति के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील किया। साथ ही कहा कि पुरानी परम्परा से हटकर कोई नयी परम्परा शुरू नही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण, समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read