थाना दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने शनिवार को घुघटेर और बड्डूपुर कोतवाली में पहुंचकर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। घुघटेर कोतवाली में राजस्व विभाग की 6 शिकायतें आईं जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दो मामलों के लिए टीम भेजी गई। बड्डूपुर में 8 शिकायत आई जिसमें दो का निस्तारण कराया गया। कुर्सी कोतवाली में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग की दो शिकायतें आईंं। दोनों के लिए टीम भेजी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव, बड्डूपुर मनोज सिंह, कुर्सी गजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









