ट्रक व कार आमने-सामने भिड़ी, दो की हुई मौत, दो की हालत गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ट्रक और कार की आमने—सामने हुई भिड़ंत में कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां हालात गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में नीरज उर्फ उमेश वाजपेई और राम प्रसाद तिवारी की मौत हो गई। दो लोगों की ट्रामा सेंटर लखनऊ में हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद के थाना हल्दी क्षेत्र के आनंद बाजपेई पुत्र नरेश बाजपेई ग्राम बदरिया से नीरज उर्फ उमेश बाजपेई पुत्र अखिलेश बाजपेई ग्राम गौरी घाट से राम प्रसाद तिवारी पुत्र प्राग, सतीश तिवारी पुत्र राम प्रसाद तिवारी शनिवार सुबह अपनी स्विफ्ट डिजायर से बहराइच से लखनऊ दवा लेने जा रहे थे। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर सागर पब्लिक स्कूल के पास लखनऊ से महमूदाबाद की ओर भारत गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार 4 लोग घायल हो गये।
सूचना मिलने पर बड्डूपुर व कुर्सी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर किया। इलाज के दौरान नीरज उर्फ उमेश बाजपेई व राम प्रसाद तिवारी की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









