डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं
अजय जरयसवाल
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने थाना समाधान दिवस पर थाना जेठवारा एवं थाना मानधाता में पहुॅचकर दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिये। जेठवारा थाना समाधान दिवस में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व सम्बन्धी 5 शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजा। उन्होंने वहां पर उपस्थित लेखपालों के आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी प्रकार थाना मानधाता में शिकायतकर्ताओं की 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर भेजा गया। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के सम्बन्धित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















