काशीचक के स्कूलों में नवमी का मासिक परीक्षा सम्पन्न
अरविन्द कुमार
काशीचक (नवादा) बिहार। प्रखंड के विभिन्न विघालय में नवमी और दसवीं की परीक्षा मासिक परीक्षा संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद झा ने इंटर विद्यालय चंडीनावां सहित कई विघालयों का निरीक्षण किया। साथ ही बताया कि विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर नई व्यवस्था के तहत अब बच्चों का मासिक परीक्षा लेना है और उनका मूल्यांकन कर प्रगति रिपोर्ट पटना भेजना है। उन्होंने कहा कि मासिक परीक्षा लिए जाने से बच्चों में गुणात्मक विकास होगा। मौके पर प्राचार्य बिनय कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















