HomeFirozabadप्रमाण पत्र को लेकर सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे दिव्यांग

प्रमाण पत्र को लेकर सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे दिव्यांग

प्रमाण पत्र को लेकर सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे दिव्यांग

दिव्यांगों का कर रहे उत्पीड़न सीएमओ कार्यालय के चिकित्सक
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिव्यांग लोगों को सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं । इसके बाद भी लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। चिकित्सक दिव्यांगों को टेस्ट या कोई जाँच बताकर सीढ़ियों से ऊपर से नीचे तक चक्कर कटवा रहे हैं जिससे दिव्यांग लोग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग लोगों को वाहनों में किराए की राहत देने के साथ ही अन्य योजनाओं में सरकार दिव्यांग लोगों को लाभ दे रही है वही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय फिरोजाबाद के रोजाना चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका प्रमाण पत्र चिकित्सकों द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

चिकित्सक जरूरत न होने पर भी जांच कराने के नाम पर परेशान कर रहे हैं। इस दौरान पीड़ित दिव्यांग के परिजन सलमा ने बताया कि उनकी बच्ची विकलांग है, कभी ऊपर तो कभी नीचे दौडा लगवा रहे। यहां पीने का पानी तक नहीं हैं। वहीं मान सिंह का कहना था कि वह सींगेमई से आया है उसका और उसकी पत्नी का सर्टिफिकेट बनना है वह हाथ, बीबी आंख से बच्चा पैरों से विकलांग है। एक महीना हो गया परंतु अभी तक हमारा कोई काम नहीं हुआ, सुबह 7 बजे आया, कभी ऊपर तो कभी नीचे आना पड रहा है परंतु कोई काम नहीं हुआ। पीड़ित कौशलेंद्र सिंह का कहना था चार सप्ताह हो गये लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ। शिकोहाबाद से आते है 200 रूपये का खर्चा हो जाता है। साथ ही चिकित्सकों द्वारा ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर भेजा जाता है जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी रवि रंजन से मांग किया कि सीएमओ कार्यालय मैं तैनात लापरवाह चिकित्सकों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए और शीघ्र से शीघ्र प्रमाण पत्र दिलाया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read